मरीजो को मिलेंगी बनारस पाली और हर्ष चिल्ड्रन में आधुनिक सुविधाएं, हुआ भव्य शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्वास्थ्य सेवा मानवता के प्रति सबसे बड़ी सेवा है:मंत्री

मरीजों को मिलेगी आधुनिक मशीनों से बेहतरीन सुविधाएं: भूपेश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगर पालिका सोनभद्र शहर के उरमौरा में बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा नेता रमेश मिश्रा व अशोक मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आधुनिक अस्पतालों का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल में अच्छे विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ मिलेगा।


सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा मानवता के प्रति सबसे बड़ी सेवा है। सर्वे भवन्तु सुखिनः का अर्थ है सभी सुखी हो और सभी खुश रहें। इसी तर्ज पर आज इस हॉस्पिटल का शुभारम्भ हुआ है। इसके लिए उन्होंने हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाई दिया।

हॉस्पिटल के डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय व डॉ प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया कि उनका सपना क्षेत्रवासियों की सेवा करना है। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसी समस्या को हल करने के उद्देश्य से सोनभद्र नगर में यह बेहतरीन व आधुनिक सुविधाओं से लैश बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन हॉस्पिटल स्थापित किया गया है।

इस अस्पताल में महिला एवं शिशु चिकित्सा के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा, सर्जरी और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर जेपी शुक्ला, रामविलास पाण्डेय, हृदय नरायण पाठक, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, नीतीश पाण्डेय, संजीव तिवारी, दीपक पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, रमेश पटेल, रामेश्वर शुक्ला, मोहन कुशवाहा, डॉ डीके पटेल, डॉ रविरंजन शर्मा, डॉ अमन सिंह पटेल, डॉ आनंद राज, डॉ शबा हसन, डॉ अर्चना, डॉ पवन, डॉ सुदीश सहित हास्पिटल का स्टाफ व शुभचिन्तक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?