नौगढ़ पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में किया गया। नौगढ़ थाना प्रभारी को 27 जून,2025 को सूचना मिली कि मरवटिया मोड़ पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी में एक अवैध तमंचा 303 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान रामू उर्फ धोनी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र बुल्लू राम, निवासी फरसा (शमशेरपुर), थाना नौगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश यादव के साथ उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील सिंह, आरक्षी विशाल यादव और चालक प्रवेश सिंह शामिल थे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?