अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोनभद्र नगर में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग भी किया गया। वही पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया गया।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया । इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना व चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।





