जल जमाव वाले वार्डो में प्रमुखता से करे कार्य,नाला निर्माण में लापरवाही नही होगी बर्दाश्त: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गुणवत्तापुर नाली निर्माण कराए संबंधित विभाग:रूबी प्रसाद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर में जल जमाव वाले वार्डो की जल निकासी समस्या के समाधान के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस द्वारा नाला निर्माण कार्य के बावत उचित स्लोप के साथ कार्य कराने के सम्बन्ध में गुरुवार को भूपेश चौबे विधायक सदर तथा रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा गम्भीरता के साथ बैठक किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल जमाव वाले वार्डो को चिन्हित कर जन समस्याओं के निस्तारण को ध्यान में रखकर नाला निर्माण कार्य में तेजी के साथ पूर्ण करने के लिए सीएण्डडीएस के अवर अभियन्ता तथा सम्बन्धित ठेकेदार से वार्ता की गयी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योकि आए दिन राजनीतिक पार्टियों द्वारा नाली निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन संबंधित मामला प्रकाश में आ रहा है जिसको गंभीरता पूर्वक संबंधित जेई व विभाग अधिकारी जांच कर उसके निस्तारण का कार्य करें।

इस मौके पर विकास मिश्रा सभासद अनवर अली, सुनील सिंह, अमित दुबे,अजीत सिंह,सुजीत कुमार, विमलेश, संत सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?