भैसवार गांव में चकबन्दी का कराया जाय रिसर्वे: बिरजू कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल तहसील क्षेत्र के भैसवार गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर जमीन बचाओ धरना प्रदर्शन 32 वें दिन टोला बछनार वीर बाबा देव स्थाल पर जारी रहा। इस धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद के ग्राम इकाई सदस्य राजाराम मौर्य कर रहे है।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने भैसवार के किसानों के साथ अन्याय के विरोध में आवाज उठाया। इस दौरान श्री कुशवाहा ने बताया कि चकबंदी अनियमितता सिलसिले में कमिश्नर विंध्याचल मंडल से मुलाकात जल्द ही किया जाएगा। 

बिरजू कुशवाहा ने बताया कि प्रथम चकबंदी 1987 में गजट हुआ लेकिन 31 मार्च 1992 को तत्कालीन जिलाधिकारी अशोक कुमार ने भैसवार की चकबंदी रद्द कर दिया। इसमें कहा गया था कि फिर से सर्वे कर के नए सिरे से चकबंदी कराया जाय लेकिन चकबंदी विभाग रि सर्वे न करके कार्य को आगे बढ़ाने लगा है।


भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह भाटी अपने ट्विटर पर लिखा की सोनभद्र में माह से जमीन के बंदर बाट को लेकर चल रहा धरना कोई सुनने वाला अनेक बार जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से लगा चुके गुहार अब सिर्फ और सिर्फ योगी जी से ही है आश गांव वाले भू माफियाओं की ताकत के सामने हो चुके हैं । निराश कैसा है योगीराज जिसमें अन्नदाता है उदास।


भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने बताया कि हमारे मंडल के पदाधिकारी बहुत जल्द विंध्याचल मंडल कमिश्नर से बुधवार को यानी को करेंगे मुलाकात ।

इस धरना प्रदर्शन में ग्राम इकाई सदस्य राजा राम मौर्य, राजेश पाल , सुभाष मौर्य, रंजन मौर्य आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Comment

1413
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?