बिजली विभाग की लापरवाही, करेन्ट लगने बैल की जलकर हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

करेंट के चपेट में आकर बैल की दर्दनाक मौत,
दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के म्योरपु थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसम्हा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी जहाँ बिजली पोल के पास बैठे बैल की टूट कर गिरे तार में हुई शार्ट सर्किट से उसकी जलकर मौत हो गयी।

पीड़ित पशु पालक राम नरेश के बैल की करेंट लगने से मौत पर बताया कि 11 हजार बोल्ट लाइन वाले पोल के पास नीचे बैठा बैल करेंट की चपेट में आ गया और आग लग गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पीड़ित किसान ने घटना की सूचना लेखपाल और बिजली विभाग के कर्मियों को दी है। पीड़ित किसान ने बताया कि विभाग के लापरवाही से किसानी के दिनों में बैल की मौत से उसे बहुत नुकसान हुआ।अब वह हल जैसे जोतेगा इसकी चिंता सता रही है। विभाग के अवर अभियंता विनय बिंद ने बताया कि घटना की जानकारी नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?