योग प्राचीन भारत की अमूल्य पहचान है: महेन्द्र मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में 11 वां विश्व योग दिवस मना

सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में जिला कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में प्रातःकाल सत्र में 11 वां विश्व योग दिवस योग प्रेमियों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने कहा कि योग प्राचीन भारत परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। इससे मंदिक, शारीरिक बढ़ावा के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

विश्व योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के साथ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, कुशल मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश राम पाठक, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह,प्रमुख योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ,विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्त,संरक्षक शेषमणी तिवारी, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, कमेटी महामंत्री एसपी मेहता की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया गया।


पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र, योग पुस्तक व पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी प्रमुख योग गुरुओं द्वारा प्रोटोकॉल के तहत योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया गया, तथा उससे होने वाले लाभ को भी बतलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रेमियों को नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया गया। नन्हीं योगी समृद्धि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योगगीत तथा स्वागत गीत सुनाकर सभी योग प्रेमियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में आए हुए सभी जो प्रेमियों का हृदय से स्वागत अभिनंदन किया गया, तथा कहा गया कि योग समग्र मानव जाति के लिए अति आवश्यक है।

इस मौके पर वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार मिश्रा , रविंद्र जायसवाल, राजेश कुमार पाठक, विनोद कुमार सिंह,रामसेवक पाण्डेय,प्रमुख शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी ,हरि प्रसाद यादव , उदय शंकर पाण्डेय ,कमलेश कुमार पाण्डेय ,गोपाल दास केसरी, विमल कुमार सिंह, धनंजय कुमार मिश्रा, नागेंद्र नाथ चौबे, उमेश तिवारी, गोविंद नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रूप नारायण सिंह, वीरेंद्र चौबे, लक्ष्मी नारायण पांडेय,पुरुषोत्तम प्रजापति, प्रेम प्रकाश शुक्ला,राजू प्रसाद सोनी, डॉ मनोज चौधरी,संजय कुमार,अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता,अभय नारायण सिंह, राजमन मौर्य, मुकेश सोनी, हरिनारायण मिश्रा, हेमंत जैन, राजेश कुमार, दीपक सोनी समेत भारी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ समापन के बाद सभी योग प्रेमियों को पतंजलि बिस्कुट और पतंजलि शरबत पिलाया गया।

    Leave a Comment

    1378
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?