राहुल गांधी ने बताया था नोटबंदी से देश को होगा नुकसान :ऊषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन बृहस्पति वार को महिला कॉंग्रेस कार्यालय पर केक काट कर धूमधाम से मनाया गया l इस दौरान बच्चों को मिठाई बांटी गई l और उनके लंबी उम्र की कामना किया गया l
इस दौरान महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे कहा की नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गाँधी मजदूरों,महिलाओं, युवाओं, किसानों की वंचित शोषित लोगो की सशक्त आवाज है। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये कन्या कुमारी से कश्मीर तक 4500 किलो मीटर पैदल यात्रा कर जनता की समस्याओं को सुना है। राहुल गांधी ने महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस शासित राज्यो में महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने महिलाओ को खाते में भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दूरदर्शी नेता है, उन्होंने पूर्व में बीजेपी सरकार को चेताया था कि नोटबंदी से देश को नुकसान होगा। राहुल गांधी किसानों की लड़ाई हो ,बेरोजगारी की लड़ाई हो या महिलाओं पर बढ़ते अपराध हो हर मुद्दे पर संघर्ष करते रहते है।
बीजेपी सरकार में संविधान खतरे में है, राहुल गाँधी संविधान बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे, राहुल गांधी पर जिसे तरीके से बीजेपी सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई के सहारे उनके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्जकर उनकी आवाज को रोकना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नेता नही है जनता के हर मुद्दे पर सरकार का मुखरता और निडरता से विरोध करते है।
देश के जन जन की आवाज बन चुके राहुल गांधी को देश की जनता उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। जनता राहुल गाँधी की पसंद बन चुके है, जनता 2029 में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
उक्त मौके पर सभासद मनोज चौबे, महादेव , शंकर भारती, शान्ति विश्कर्मा, तेतरी देवी, सीता भारती, सोमरी देबी, शान्ति देवी, पार्बती देवी, संगीता देवी, संजू देवी, लीलावती देवी, रमबन्ति देवी, राजकुमारी देवी ,उषा देवी ,विद्या देवी सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?