दस दिन से लापता युवती का नहीं चला कोई सुराग, परिजनों में गहराया चिंता का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- पुलिस ने अन्य जनपदों में भी शुरू की तलाश

अमित मिश्रा

शक्तिनगर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर बस्ती से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 25 वर्षीय युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बीते 9 जून से गायब प्रीति वर्मा पुत्री राम प्रवेश वर्मा की तलाश में परिजन और पुलिस हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

ग्राम प्रधान हीरालाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती सुबह लगभग 11 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चला है। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

लापता बेटी को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। इधर सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानों और चौकियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही अन्य जनपदों की पुलिस को भी सूचना भेजकर सहयोग मांगा गया है।

पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से युवती के मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल्स समेत हर एंगल से जांच की जा रही है।

थाना शक्तिनगर में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लापता युवती का हुलिया –
नाम: प्रीति वर्मा
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: प्रेम नगर बस्ती, ज्वालामुखी मंदिर के पीछे
दिनांक: 9 जून सुबह 11 बजे से लापता

कोई भी व्यक्ति यदि युवती के बारे में जानकारी रखता है, तो कृपया शक्तिनगर थाना या 112 पर तत्काल संपर्क करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?