नुकिले औजार से किया हमला दो युवक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद बचाव करने गए युवकों पर हमला

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के डूभा गांव में साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने नुकिले औजार से हमला कर दिया। जिससे दो युवकों को लग गया। दोनों युवकों को सीएचसी बभनी में उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को डूभा में साप्ताहिक बाजार लगता है। दुकान लगाने के लिए दिग्विजय में और अमरनाथ में झगड़ा हो रहा था।इसी बीच बृजेश कुमार वहां बीच बचाव करने पहुंच गया। इसके बाद अमरनाथ व उसके पुत्र ने बृजेश का कालर पकड़ लिया और गाली-गलौच होने लगा। गाली-गलौच होते देख अशोक कुमार पुत्र विशेश्वर तथा पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र गुप्ता वहा बचाने के लिए पहुंचे।इसी बीच अमरनाथ का लड़का रामगोपाल बोलेरो से बाहर निकल कर नुकिले हथियार से पवन कुमार और अशोक कुमार के उपर हमला कर दिया। जिससे अशोक कुमार के दाढ़ी के नीचे दोनों तरफ लगा और पवन कुमार के गर्दन पर लगा। दोनों घायलों को पीआरबी और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए ले गई जहां दोनों का उपचार कराया गया।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि दुकान लगाने को लेकर वाद विवाद हुआ था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?