तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान रमेश सिंह (50 वर्ष) पुत्र बजरंगी, निवासी खुर्जा, चंदौली के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से रावटसगंज आए थे और काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तियरा गांव के समीप उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रमेश सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया। पुलिस ने ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। हादसे से परिजन भी सदमे में हैं और पीड़ित के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?