अनुशासन और गुणवत्ता पर फोकस, आईजी ने चुर्क पुलिस लाइन में लिया प्रशिक्षण का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- प्रशिक्षण की कसौटी पर आईजी, सोनभद्र पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण

O- प्रशिक्षु आरक्षियों को मिले बेहतर सुविधाएं, आईजी ने दिया निर्देश

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह ने बुधवार को चुर्क स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों (JTC/RTC) के प्रशिक्षण की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी तमाम सुविधाओं व प्रबंधों की गहराई से जांच की और कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय, सीओ ट्रैफिक/लाइन राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक नदीम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आईजी ने दौड़ ट्रैक, पीटी ग्राउंड, सैद्धांतिक शिक्षण कक्ष, छात्रावास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल सुविधा, स्वास्थ्य केंद्र और सुरक्षा प्रबंधों का क्रमवार निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षुओं को एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए जो अनुशासित, सुरक्षित और प्रेरणादायक हो, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण पूरा कर सकें।

आईजी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समयबद्ध अभ्यास, शारीरिक फिटनेस, बौद्धिक सत्रों की निरंतरता और प्रशिक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही भोजन की गुणवत्ता, छात्रावास की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने मेस और बाथरूम की साफ-सफाई एवं संपूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट संदेश गया कि प्रशिक्षण के स्तर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?