ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- रांची-चोपन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया कर्मचारी

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां ड्यूटी कर रहे ट्रैकमैन की रांची-चोपन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव राम (56 वर्ष), पुत्र गनौरी राम निवासी रेहला कला, पलामू, झारखंड के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मदेव राम दुद्धी-विंढमगंज रेलवे के डाउन लाइन संख्या 64/1012 पर रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए तैनात थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से वे अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए और रांची-चोपन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि ब्रह्मदेव राम की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ट्रैकमैन महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन ट्रेनर वन के पद पर कार्यरत थे। जैसे ही घटना की सूचना मिली, स्थानीय आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

इस दुखद हादसे से रेलवे कर्मियों में शोक की लहर है, वहीं सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल पर सतर्कता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
रेल प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की मांग ।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?