निर्माणाधीन कनहर बांध के गहरी खाई में कार्यदाई संस्था का बोलेरो गिरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । कनहर सिंचाई परियोजना के चर्चित बहुद्देश्यीय निर्माणाधीन कनहर बांध से अनियंत्रित होकर एक बोलेरो सौ फिट गहरी खाई में गिर गया। इस घटना से कोई जनहानि नही हुई। जबकि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार की शाम कार्यदाई संस्था (एचईएस) के अधिकारी बोलेरो से बांध का निर्माण कार्य निरीक्षण करने मुख्य बांध स्पेलवे पर गये हुए थे। चालक द्वारा बोलेरो कार को स्पेलवे से पहले राॅकफिल पर किनारे खड़ा कर दिया। अधिकारियों के आने के पूर्व ही बोलेरो फिसल कर गहरी खाई में चला गया। जिससे बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण के दौरान हादसा हुई है। किसी भी तरह का अनहोनी नही हुई। वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। अपने अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराई जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?