पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

दो की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

बभनी। थाना क्षेत्र के दरनखाड गांव के समीप पिंक अप के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के दरनखाड गांव के समीप बभनी अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बभनी से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही पिंक अप सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया टक्कर के बाद पिंक अप मौके के फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार घायल 25 वर्षीय रमेश पुत्र बहादुर निवासी बभनी,
22 वर्षीय दयाशंकर पुत्र रामदेव निवासी धनवार ,18 वर्षीय प्रियंका पत्नि दयाशंकर निवासी धनवार को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गम्भीर रूप से घायल रमेश व दयाशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर समाज सेवी सुरेश ने तत्काल मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।और पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पड़ताल में जुट गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?