शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा योग: अनीता गुप्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, महिलाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

सोनभद्र। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जिले में जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में पतंजलि योग समिति द्वारा रॉबर्ट्सगंज स्थित गायत्री लॉज में महिलाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं।

योग शिक्षिका अनीता गुप्ता के मार्गदर्शन में महिलाओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की विधियां सिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर महिलाएं अपने और अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें योग दिवस पर आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अनीता गुप्ता ने कहा कि योग का अभ्यास कर महिलाएं अपने समुदाय में भी स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्तरों पर योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला वर्ग की भागीदारी को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?