विद्युत विभाग की लापरवाही, खम्भे में उतरा करेन्ट, गाय की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गौ पालक वृद्ध दम्पत्ति के सामने रोजी – रोटी का संकट, पीड़ित ने किया मुआवजे की मांग

सोनभद्र नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरब मोहाल वार्ड एक का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका क्षेत्र के पूरब मोहाल में बिजली विभाग की लापरवाही एक गौ पालक के लिए अभिशाप बन गयी , बिजली पोल में अचानक उतरे करेन्ट से एक गाय उसकी चपेट में आ गयी जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गौ पालक के सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया क्योंकि गाय के दूध को बेच कर वृद्ध दम्पत्ति अपना जीविकोपार्जन करते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र नगर के वार्ड एक मे सरिता प्रिंटिंग प्रेस पूरब मोहाल निवासी अनंत नारायण सिंह प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी घर के बाहर गाय को बिजली के खम्भे के समीप बांध दिए थे। इसी बीच अचानक विद्युत पोल में बिजली प्रवाहित होने लगी और देखते ही दुधारू गाय मौके पर ही छटपटा कर दम तोड़ दिया।  जिस पर पीड़ित अनंत नारायण सिंह ने बिजली विभाग के लापरवाही को देखते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर बिजली विभाग के लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाया है।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?