योग को दिनचर्या बनाये समाज का हर व्यक्ति: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह का शुभारंभ जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

जिला प्रशासन के अधिकारी संग क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं आयुष विभाग के स्टाफ एवं आम जन मानस ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी साथ ही आज से कैंपेन के माध्यम से 21जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में आने के लिए भी प्रेरित किया। जनपद में योग पर भाषण, रंगोली , पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा लोगों में जागरूकता के लिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?