बीजेपी सरकार से जनता बेहाल है, महंगाई बेरोजगारी चरम पर : रामराज गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

यूपी मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से हैं ध्वस्त : रामराज सिंह गोंड

O संगठन सृजन अभियान कांग्रेसियों ने बैठक संपन्न

सोनभद्र। संगठन सृजन अभियान के तहत कर्मा ब्लॉक के तकीया गाव मे कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता मे बैठक सम्पंन हुआ, जिसमें कॉंग्रेस संगठन के मजबूती पर बल दिया l
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की बीजेपी सरकार से जनता बेहाल है, महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, यूपी मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है, l बीजेपी मे संविधान खतरे मे है, लोकतन्त्र खतरे मे है, इसको बचाने को राहुल गाँधी लगातार महिलाओं, मजदूरों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों के हक की बात कर रहे है l
संगठनात्मक मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत युवाओं को संगठन मे न्याय पंचायत स्तर पर जोड़ा जा रहा है l
उन्होंने कहा की संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के दिशा मे काम किया जाएगा l काम करने वालों को लोगों को तहजीब दी जाएगी l आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव मे कॉंग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम से बेहतर प्रदर्शन करेगी I
उतर प्रदेश कॉंग्रेस सदस्य आशुतोष दुबे ने कहा की संगठन सृजन अभियान मे तेजी से लोग जुड़ रहे है l
पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की संगठन सृजन अभियान की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है, गाव गाव जाकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है I
उक्त मौके पर nsui जिलाध्यक्ष अंशु मददेशिया , राहुल जैन,अलीम खान, शंकर नेता, कमल देव मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे l

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?