सरकारी जमीन पर रोक के बावजूद दबंग कर रहे निर्माण कार्य, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने की शिकायत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम पंचायत कुड़वा टोला – तुमिया चौराहे पर ग्राम समाज की जमीन पर गाँव के कुछ कथित दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर घर बनाया जा रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किया है। 

आज सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में गंगा यादव, वीरेंद्र नाथ, अयोध्या, मानसिंह, सुखनाथ नंदलाल, राजकुमार, संजय मुकेश, शिवदास आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्राम समाज की भूमि तत्काल खाली कराया जाय और उन्होंने पंजीकृत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ओबरा के कार्यालय के साथ थाना कोन को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बताते चले कि ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा लगातार अतिक्रमण कर घर बनाया जा रहा है जिसके क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित थाना , पुलिस हेल्प लाइन नम्बर के साथ साथ राजस्व विभाग को सेल फोन पर अवगत कराया जा चुका है। जिसकी जाँच के क्रम में राजस्व निरीक्षक कोन व संबंधित लेखपाल मौके पर जाकर जाँच करते हुए विपक्षी को निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए फिर भी दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है।

जिसके बावत राजस्व निरीक्षक कोन ने सेल फोन पर बताया कि संबंधित व्यक्ति को कार्य न करने की हिदायत दी गई है अगर निर्माण कार्य चल रहा है उसके खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुड़वा खाता संख्या 0934, गाटा संख्या 819 में कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है और वहीं निर्माण कार्य जारी है। जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। देखना अब दिलचस्प होगा कि मकान धाराशायी होगा या सरकारी फाईलों में दबकर रह जायेगा।

वही क्षेत्र में वन विभाग की जमीन का मामला हो या ग्राम समाज की भूमि कब्जा करना कोई नई बात नहीं है। बतादें कि माह अगस्त वर्ष 2019 में भी इसी तरह का मामला सुर्खियों में आया था। जिसके बाद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन ने दबंगों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?