रिश्तेदार के घर से वापस जा रहे घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- अज्ञात वाहन के धक्के से घायल होने की आशंका

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध घायल अवस्था में गुरुवार की सुबह खेत में मिला ।आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे खेत में जा गिरा उपचार के दौरान वृद्ध जिला अस्पताल में दम तोड दिया।

थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय करधनी पुत्र हरिकुसुन निवासी कनवा खोतोमहुआ से कन्यादुआरी कार्यक्रम से वापस बुधवार की रात सायकिल से निकला था।सुबह राहगिरो की सूचना पर घायल अवस्था में परिजन बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां । बाद में हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना बजिया बसकटटा गांव के पास की बताया जा रहा है ।मृतक के रिश्तेदार कृष्णा ने बताया कि वह बजिया गांव में मेहमानी में गये थे वापस घर आ रहे थे आशंका है कि रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मारो दिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गया।मामले के बावत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई सूचना नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?