आरएसएस संघ कार्यालय में चोरी, अलमारी तोड़ हजारों की नकदी और मोबाइल उड़ाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कस्बा चौकी क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब आरएसएस संघ कार्यालय को चोरों ने निशाना बना डाला। अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर भीतर रखी अलमारी को खंगाल डाला और हजारों रुपये नकद के साथ मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि चोर करीब 40 से 45 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन ले उड़े।

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक महेश कुमार कार्यालय पहुंचे और ताले टूटे देख हैरान रह गए। कार्यालय के अंदर का नजारा देख उनकी चिंता और बढ़ गई, अलमारी टूटी पड़ी थी, कागज बिखरे थे और नकदी व जरूरी सामग्री गायब थी।

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महेश कुमार ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि यह कोई पहली वारदात नहीं है। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोर सक्रिय हो चुके हैं, जिनमें कुछ मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। संघ कार्यालय पर इस तरह की घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि संघ से जुड़े लोगों में भी नाराजगी और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस बार चोरों तक पहुंच पाती है या फिर यह वारदात भी पहले की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी। फिलहाल स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय दोनों बना हुआ है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?