समर कैम्प के समापन समारोह में लगायी गयी प्रदर्शनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित आदर्श इंटर कालेज में चल रहे समर कैम्प के समापन समारोह का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि जयराम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार मौर्य खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। 

वही प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य द्वारा अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया । समर कैंप में दिवस वार आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज शिक्षकों द्वारा आपार मेहनत और लगन से बच्चों को सभी गतिविधियों से अवगत कराया गया तथा बनाए गये मिट्टी के खिलौने, कागज के खिलौने, कागज खिलौने, थैली ,बैग, कपड़े के बैग इत्यादि का प्रदर्शनी भी लगाया गया।

समर कैंप के समापन में बच्चों द्वारा विभिन्न रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी किया गया। समर कैंप के समापन कार्यक्रम का संचालन वरुण चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

इस समापन में विद्यालय के सभी अध्यापक महेश चंद , उपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ मंजू सिंह, विनीत कुमार, इंद्रेश कुमार गुप्ता , सुशील मिश्रा, फूल सिंह, शिवानी, रिंकी आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?