नौगढ़-मध्धुपुर मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा पलटा,चालक जंगल में फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़-मध्धुपुर मार्ग पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार हाइवा सहरसटाल गांव के पास अनियंत्रित होकर और जोरदार आवाज के साथ सड़क किनारे पलट गई। घटना में चालक गाड़ी में फंस गया।

ग्रामीणों के अनुसार, हाइवा मध्धुपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक वह अनियंत्रण हो कर सड़क किनारे पलट गई। घटना की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

गाड़ी चालक जंगल में फरार

किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर चालक को बाहर निकाला। हालांकि, चालक को थोड़ी राहत मिलने के बाद वह पास के जंगल में फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पिछले कुछ समय से भारी वाहनों की आवाजाही में काफी वृद्धि हुई है।
इससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं और भविष्य में और भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं अगर समय रहते प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?