प्रान्त सह संगठन मंत्री ने सड़क निर्माण की प्रगति का लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

असनहर मोड़ से कारीडाड़ छत्तीसगढ़ सीमा तक चौड़ीकरण की जा रही सड़क

बभनी (सोनभद्र) । असनहर मोड़ से छत्तीसगढ़ सीमा तक 14 किलोमीटर बन रही सड़क का शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम कारीडाड़ सह संगठन मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने बताया का सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुविधा को मजबूती मिलेगा।

असनहर मोड़ से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ सीमा तक 14 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त सह संगठन मंत्री आनन्द ने सड़क निर्माण की जानकारी ली और कार्य प्रगति की जानकारी ली इस दौरान विभाग के अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार तिवारी के साथ सड़क निर्माण की जानकारी ली । निर्माण के दौरान श्री तिवारी ने बताया कि पुरानी पुलिया को तोडकर चौड़ीकरण किया जाएगा साथ ही पुलिया की उंचाई बढ़ाकर सड़क के ढाल को भी कम किया जाएगा ।असनहर मोड़ से कारीडाड तक पटरी पर खण्डंजा ईट बिछाकर आवागमन की सुविधा लोगों को मुहैया कराया जाएगा।इसके साथ नाली और रिगवाल का भी निर्माण कराया जाना है।लगभग एक वर्ष में सड़क निर्माण कार्य पुर्ण किया जाएगा ।श्री आनन्द ने सड़क निर्माण बेहतर है इसके लिए निर्देश दिए। जिससे छत्तीसगढ़ आवागमन में लोगों को सहुलियत हो सके साथ ही विभिन्न गांवों से भी जुड़ाव हो सके।इस दौरान डा व्यास चन्द्र विश्वकर्मा,डा अमरदेव,राम प्रकाश, एडवोकेट सन्तोष शुकला मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?