अमित मिश्रा
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायन दया सिंह की भूमि पर सम्पन्न हुआ, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
इस मौके पर एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, क्लब अध्यक्ष राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, विमल अग्रवाल, सुभाष, टिर्री, जसबीर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया।
क्लब अध्यक्ष राधिका सिंह ने कहा कि “पर्यावरण हमारी जीवनरेखा है। पेड़-पौधे न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमारे जीवन को भी संजीवनी प्रदान करते हैं।” उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विवाह, जन्मदिन या अन्य पारिवारिक आयोजनों पर एक पौधा रोपना अनिवार्य बनाया जाए।

राधिका सिंह ने कहा, “एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। आज जब लोग समाज और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि अपने घरों के आसपास व गमलों में भी पौधे लगाकर हम अपने छोटे से प्रयास से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
इस पहल को लेकर लायंस क्लब की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण में सहभागिता की और आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों को और अधिक बढ़ावा देने की बात कही।