भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान की मांग आधार कार्ड पर हो स्थायी और अस्थायी निवास का कालम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने पत्र किया प्रेषित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष व छात्र नेता विजय शंकर यादव ने प्रधानमंत्री को इंडियन डाक से सुझाव पत्र प्रेषित किया है। जिसमे उल्लेख्य करते हुए कहा कि आज आधार कार्ड आमजनो की जरूरत बन चुका है इसके बगैरह कोई भी जरूरत का कार्य पूरा नही हो रहा है। जनता बेहतर सुविधाओ के साथ आधार कार्ड का उपयोग कर सके इसके लिए संगठन आधार कार्ड पर स्थाई और अस्थाई निवास का कालम होने  की मांग करता है।


आधार कार्ड पर दो जगह का निवास स्थाई अस्थाई का ऑप्शन दिया जाये।क्योकि भारत मे रोजगार के अवसर सभी प्रान्तों में नही है।जनता को रोजागर के लिए विकसित प्रान्तों पर निर्भर रहना होता है।जनता को बार बार पता बदलने में परेशानी होती है। कभी कभी तो ये ऑप्शन कार्य नही करता जिससे आम जनो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारत जैसे देश मे आम जन एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में अपने रोजगार ब्यापार की तलाश में आते है क्योकि सभी राज्य रोजगार परक व औधोगिक क्षेत्र में मजबूत नही है उस स्थिति में रोजगार की तलाश में एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश भारतीय जन जनो का आना जाना लगा रहता है इस स्थिति में जनता की सुबिधा का ध्यान रखते हुए आधार कार्ड पर स्थाई अस्थाई दो निवास का ऑप्शन होने से भारतीय जनो को बार बार पता बदलवाने से छुटकारा मिल जाएगा।

भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने जनता की समस्याओ व सुविधाओ का अध्ययन कर मांग पत्र प्रेषित कर रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?