राजन
एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिका के बीच एक वर्ष से चल रहा प्रेम सम्बन्ध
पुलिस ने गोली चलने की घटना से किया इन्कार
अलग-अलग बरादरी के है प्रेमी-प्रेमिका
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। कहते है न जब प्यार हो जाता है तो वह सारे बंधनो को तोड़ देता है । ऐसा ही एक मामला जिले के मिर्जापुर नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय की शिक्षिका और शिक्षक में हुआ प्यार तो मामला चील्ह थाने पहुंच गया। जहां प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में हुआ विवाद हो गया,इस बीच थाना परिसर के अंदर ही प्रेमी के तरफ से आए एक युवक ने प्रेमिका के भाई पर बंदूक से गोली मार दी ,जिससे प्रेमिका के भाई के हाथ मे गम्भीर चोट आई है। वही पुलिस थाना परिसर के अंदर गोली चलने की बात से इन्कार कर रही है और दोनो पक्षो में विवाद के दौरान प्रेमिका के भाई को जमीन पर गिरने से हाथ मे चोट लगने की बात कह रही है। वही थाना परिसर में गोली चलने की सूचना मिलते ही आला अधिकारी चील्ह थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी लिया।
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षिका का उसी विद्यालय में गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी शिक्षक था और दोनों में एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी दो दिन पूर्व युवती के परिजनों को हुई तो परिजन बिरादरी अलग होने से शादी की बात स्वीकार नहीं कर रहे थे। इस बात को लेकर शनिवार को दोनों प्रेमी प्रेमिका थाने पर पहुंच गए जहाँ प्रेमिका ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि हम दोनों बालिग हैं और आपस में शादी करना चाहते हैं लेकिन परिजन इंकार कर रहे हैं। इस बात को लेकर थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलवाया जहां शनिवार की देर रात तक दोनो पक्षो की पंचायत चलती रही और कोई हल न निकलने पर पुलिस ने युवती को वन स्टाफ सेंटर मिर्जापुर भेज दिया।
आज सुबह फिर दोनों प्रेमी प्रेमिका के परिजन थाने पहुंचे और प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह बाद हम घर से शादी करके विदा कर देंगे लेकिन प्रेमी के परिजनों का कहना था कि हम आज ही ले जाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों में बाद विवाद चल रहा था की प्रेमी के तरफ से आए छः लोगों में एक अपने आप को हाईकोर्ट का वकील बताते हुए रिवाल्वर निकालकर प्रेमिका के भाई को दौड़ा लिया। जिस पर प्रेमिका के भाई ने थाना परिसर से भाग कर थाने के अंदर पहुंचा जहां दोनों में गुत्थम गुत्था होने लगा। इसी बीच गोली चल गई जिससे प्रेमिका के भाई के हाथ में गोली लग गई,वही गोली चलते ही थाने के बाहर लोगो की भिड़ लग गई ।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी ,सीओ सदर, विंध्याचल थाना , कोतवाली कटरा ,कोतवाली शहर, महिला थाना व एक कंपनी पीएसी थाने पर पहुंच कर मौके पर मौजूद भीड़ को हटाया।
वही घायल प्रेमिका के भाई को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाने में गोली चलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई व प्रेमिका के परिजनों ने थाने के अंदर गोली चलने की बात को लेकर हंगामा करने लगे जिसको पुलिस ने समझा बूझकर शांत कराया। प्रेमिका के भाई ने चील्ह थाना में तहरीर देकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है।
इस पूरी घटना पर थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों में वाद विवाद चल रहा था कि अपने बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर निकला था गोली नहीं चली है धक्का मुक्की में प्रेमिका के भाई को जमीन पर गिरने से हाथ में चोट लगी है। वही प्रेमी के साथ आए गोली चलाने वाले युवक सहित 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।







