अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत विकास खंड सभागार बभनी में महिला सशक्तिकरण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम के शुरुआत शुभारंभ सोनभद्र जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, शौर्य, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी गाथा है। वे न्याय, धर्म और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनकी न्याय प्रणाली आज भी उदाहरण के रूप में दी जाती है श्री सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए गये। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी मातृशक्ति को समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है। ऐसी वीरांगना का नेतृत्व देश और विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, कृतित्व और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आगे बढ़ी ललिता देवी, प्रियंका देवी,आशा गुप्ता, भगमनिया , अनीता आदि अपने अनुभव को लोगो को साझा किया।इस दौरान एडीओ आईएसबी अजय कुमार सिंह,मिथिलेश पान्डेय,राज बहादुर सिंह,चारुलता, गुड़िया देवी,रामेश्वर शर्मा,शिव प्रसाद, जवाहिर जोगी, राधेश्याम गुप्ता, विकास कुमार,लक्ष्मी प्रसाद, उमेश कुमार,आशा गुप्ता, प्रियंका ,चमेली देवी सामिल रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?