नारी का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए अहिल्याबाई ने महिला शिक्षा पर जोर दिया: नन्दलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अहिल्याबाई होल्कर नेधर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया था:नन्दलाल

सदियों से महिलाओ को सशक्तिकरण का प्रतीक माना गया है:अजीत रावत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर विकास सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत एक संगोष्ठी आयोजित की गई, संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा गुड़िया त्रिपाठी ने किया।


मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया। इससे पहले महिलाओं को केवल घरों में थोड़ा बहुत पढ़ाने का चलन था जिसे आगे बढ़ाते हुए स्कूल शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार किया गया विधवा महिलाओं को यह अधिकार छोड़ी गई संपत्ति को उत्तराधिकारी होगी एवं अपनी इच्छा अनुसार उसका उपयोग भी कर सकेंगी उन्होंने महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना है।


संगोष्ठी मे वक्ता रचना तिवारी ने कहा सनातन धर्म की संरक्षिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में जानी जाती है, जिनका जीवन अध्यात्म का धर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। मंदिरों का जीर्णाेद्धार मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में लोक माता अहिल्याबाई होलकर अपने अद्म्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्गठन निर्माण कराया उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खंडित हुए मंदिरों का न केवल जीर्णाेद्धार कराया अपितु सनातन धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया उनके द्वारा किए गए मंदिर पुन्ह निर्मित कराया।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर जी के पदचिन्हों पर हम सभी चलने का काम करते हैं और पार्टी रानी अहिल्याबाई होलकर जी के लिए यह कार्यक्रम कराकर उन्हें फिर से समाज में सम्मान और लोगों को जानकारी साझा करने के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है जिसमें सभी जनता को मातृशक्ति को यह प्रेरित किया जा रहा है की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हमारे समाज देश के लिए बहुत कुछ किया वह हम सभी के लिए गौरव है।


कार्यक्रम मे मुख्यरुप से कवित्री रचना त्रिपाठी ,मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सत्यप्रताप सिंह, अनूप तिवारी, रंजना पाण्डेय, बंदना वर्मा, राधिका, प्रमिला, प्रेमशीला, किरन, पूनम सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?