ओबरा सी तापीय परियोजना का प्रधानमंत्री आज करेंगे लोकार्पण, तैयारिया पूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग…

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राज्य उत्पादन निगम की ओबरा सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर से लोकार्पण करेंगे।

इकाई को फरवरी 2024 से कॉमर्शियल लोड पर चलाया जा रहा है।

660 की क्षमता वाली दूसरी इकाई का फुल लोड पर संचालन सफल हो चुका है।

दूसरी इकाई को अभी कॉमर्शियल लोड पर नहीं लिया गया है।

करीब 13 हजार करोड़ से तैयार हुई 1320 मेगावाट वाली ओबरा-सी परियोजना की दोनों इकाइयों के शुरू होने से छह लाख घरों को बिजली उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री कानपुर से वर्चुअल माध्यम से इकाई का लोकार्पण करेंगे।

गांधी मैदान में उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व राज्य सभा सांसद राम शकल, जनपद के चारों विधायक व क्षेत्र की जनता के बैठने का इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?