मशरूम की खेती घर पर ही करके अपनी आय बढ़ा सकता है किसान:डॉ सुदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी आय


ग्राम पंचायत बेठिगांव के पंचायत भवन में हुई कार्यशाला


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत बेठिगांव के पंचायत भवन में किसानों की वैज्ञानिकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय को बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।

आईआईवीआर वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक डा.सुदर्शन मौर्य ने कार्यशाला में किसानों को सब्जी के विभिन्न प्रजाति के बारें में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास अपना खेत नहीं हैं, वह किसान भी खेती बारी से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। मशरूम की खेती घर से करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हेँ।

वैज्ञानिक डा.केशव गौतम ने कहा कि क्षेत्र के तमाम किसान सब्जी की खेती किए हुए हैं। सब्जी की खेती करने और उसके बाद धान की खेती के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरी खाद का प्रयोग कर किसान खेती लागत को कम कर सकते हैं। केवीके और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की। वर्मी कंपोस्ट के बारें में भी किसानों को समझाया गया।

इस मौके मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा.एमपी सिंह, एडीओ एजी मो.इबराम, नेहा रानी, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, शिवशंकर चौबे, उपेंद्र मौर्य, पंचायत सहायक शिल्पा तिवारी, पंचायत मित्र उपकेंद्र, अमरनाथ, मदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?