प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सोनभद्र नगर के वार्ड संख्या 25 में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव निगम मिश्रा के अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चंदौली शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी रहे। 

सर्वप्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात राजीव त्रिपाठी ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पंडित नेहरू ने भारत के प्रत्येक वर्ग को मजबूती प्रदान करने के लिए देश में तमाम तरीके के औद्योगिक कल कारखाने स्थापित किए जिससे गांव गिराव से आने वाले लोगों, खेती किसानी करने वालों को रोजगार करने का औसर प्राप्त हुआ।

निगम मिश्रा में कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए सबसे ज्यादा शिक्षा एवं रोजगार पर जोर दिया और देश में बड़े-बड़े संस्थान खोले जिससे देश में सभी तबके के लोग आत्मनिर्भर बने ऐसे युग पुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर नमन है।

करमा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर देव पाण्डेय ने कहा कि नेहरू ने ग्राम स्वराज के लिए पूरी ताकत से काम किया और गांव को खुशहाली की सौगात दी । श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सोनभद्र शहर के पूर्व अध्यक्ष को चंदौली शहर कांग्रेस कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनने पर माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मंजू देवी, स्वतंत्र साहनी, मुर्शिद खान, सुजीत कुमार मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, मधुप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?