चकरघट्टा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़/चकरघट्टा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र रामसखी निवासी ग्राम जनकपुर थाना चकरघट्टा को उसके घर से गिरफ्तार किया। अशोक के खिलाफ मु0अ0स0 20/2023 अन्तर्गत धारा 3/5ए/5बी/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 के तहत वारण्ट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्त के घर पर दबिस दिया गया और उसे मंगलवार को सुबह 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया

गिरफ्तार अभियुक्त अशोक को नियमानुसार दाखिल कर न्यायिक मजिस्टेट चकिया चन्दौली महोदय के समक्ष पेश करने हेतु थाना से रवाना किया गया। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी नौगढ का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्षभूपेन्द्र कुमार निषाद
2. उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार
3..हे0का0 अभिषेक पाल

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?