श्रीराम कथा में केवट प्रसंग सुन भावविभोर हुए भक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भगवान श्री राम जी का चरण कमल धोया , मानस गंगा प्रियंका पांडे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्राचीन बरैला महादेव मंदिर प्रांगण पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ में रात्रि कालीन बेला मे प्रवचन के दौरान आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया केवट राम राजायसु पावा।
पानी कठौता भरी लई आवा।। श्री रामचंद्र का आदेश पर केवट ने अपने धर्मपत्नी परिवार के साथ भगवान श्री राम जी का चरण काठ की कठवत में धोया अर्थात पुरी श्री राम कथा केवट प्रसंग तक दो ऐसे पात्र हैं, जिन्होंने भगवान श्री राम जी का चरण कमल धोया। 

वही प्रियंका पाण्डेय ने श्रीराम कथा  का प्रवचन सुनाया कि मूद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथ राजू।।
अर्थात संतों का आशीर्वाद तीर्थराज प्रयाग से भी पुण्य दायक होता है आजमगढ़ से पधारे गोविंद शास्त्री ने बताया कि केवट कछुआ था
मांगी नाव न केवट आना। कहई तोहार मर्म मैं जाना।।
अर्थात भगवान श्री राम ने केवट से नाव मांगा ही नहीं केवट ने कहा प्रभु मैं आपके सारे मर्म को जानता हूं आपके चरणों की रज से जब शीला पत्थर नारी बन सकती है तो क्या हमारी जीवको पार्जन का साधन नाव है इसलिए प्रभु पहले मैं आपका चरण धोउंगा तभी मैं गंगा मैया को पार कराऊंगा। 

इस दौरान यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी , जितेंद्र त्रिपाठी, संरक्षक अरविंद शरण सिंह, डॉक्टर सीबीडी पाण्डेय, संदीप शुक्ला एडवोकेट , राजकुमार श्रीवास्तव रवि प्रकाश पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, विष्णु जनरल स्टोर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?