एक किशोर व चार नाबालिग बच्चो को एएचटीयू टीम ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ट्रेन से अम्बाला पंजाब ले जा रहा था मजदूरी कराने के लिए

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एएचटीयू मजदूरी कराने के लिए ले जा रहे चार नाबालिग सहित कुल 05 बच्चों को मुक्त कराया गया और मजदूरी कराने ले जा रहे एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा मानव तस्करी, बाल मजदूरी रोकथाम, भिक्षावृत्ति आदि के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएचटी थाना द्वारा अभियान चलाया जा रहा था कि जरिये दूरभाष रेलवे सुरक्षा बल रेनूकूट थाना पिपरी द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति द्वारा कुछ नाबालिग बच्चों को जरिये ट्रेन संख्या 18101 से बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से तश्करी कर अम्बाला, पंजाब ले जाया जा रहा है।

उक्त सूचना पर प्रभारी एएचटीयू टीम ने रेलवे स्टेशन रेनूकूट पहुंची जहाँ पर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई सचिन कुमार द्वारा 04 नाबालि बच्चे व एक बालिग किशोर व एक आरोपी प्रजापति सिंह पुत्र बजरंगी निवासी ग्राम हथियार थाना बभनी को अपने संरक्षण में लिया था को पकड़ा।

रेलवे स्टेशन से बरामद नाबालिग बच्चों व किशोर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रजापति सिंह उपरोक्त द्वारा हम लोगों को 450 रू0 प्रतिदिन की दर से मजदूरी कराने हेतु अम्बाला, पंजाब ले जाया जा रहा था। रेनूकूट थाना पिपरी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 02 पर रेलवे सुरक्षा बल के अधि0/कर्म0चारी द्वारा हम लोगों को रोककर पूछताछ किया गया तथा अपने साथ सुरक्षार्थ रखे थे। बाद तश्दीक होने जुर्म अन्तर्गत धारा 143(1) BNS व 79 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधि0 2015) के उपरोक्त बच्चों को प्रभारी एएचटीयू द्वारा अपने संरक्षण में लेकर मय प्राप्त करने टाईपशुदा तहरीर उ0नि0 सचिन कुमार रेलवे सुरक्षा बल रेनूकूट के सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया।

जिनके द्वारा उपरोक्त 04 नाबालिग बच्चों एवं 01 बालिग किशोर को उनके संरक्षकों को सुपुर्द किया गया। उक्त के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त को हिरासत में लेकर थाना स्थानीय पर थाना स्थानीय पर धारा143(1) BNS व 79 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधि0 2015) बनाम प्रजापति सिंह पुत्र बजरंगी निवासी उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । अभियोग उपरोक्त में विवेचना प्रचलित है।

इन बच्चो को बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 जयसिंह ए0एच0टी0 और का0 पंकज कुमार ए0एच0टी0 शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?