नर्सिंग डे पर नर्सो को सम्मानित कर बढ़ाया गया हौसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल हैं नर्सें : डॉ अनुपमा मौर्या

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर नर्सिंग डे धूमधाम से मनाया गया,इस दौरान डायरेक्टर व चिकित्सक ने नर्सों के साथ केक काटा और उन्हें पुष्प गुच्छ व साल भेंट कर सम्मानित किया। 

इस दौरान डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि चिकित्सक को लोग भगवान की तरह पूजते हैं लेकिन क्या आपने देखा है कि उनके साथ एक और कोई रहती है जो मरीज का चिकित्सक का इलाज करने के बाद दिन-रात सेवा करती हैं. जी हां वो है नर्स, हर साल की तरह इस साल भी 12 मई को इंटरनेशनल नर्सिंग डे मनाया जा रहा है। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन को 1820 में इसी दिन मॉर्डल नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने जन्म लिया था।


वही डायरेक्टर पवित कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसे में आज आप सही नर्सिंग स्टॉफ को प्यारे संदेश भेजकर “ थैंक यू सिस्टर” कह सकते हैं। अपनी हर तकलीफ को भुलाकर,दूसरों की तकलीफ में हौसला बढ़ाती हैं,अपने जख्मों को छोड़कर नर्स , दूसरों के जख्मों पर मरहम लगाती हैं। चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों
आप हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं ।

इस मौके पर डॉ.अंजनी कुमार सिंह,डॉ.दीप नारायण, डॉ विवेक सिंह , डॉ. राम आसरे,सविता, काजल ,खुशी, सामिया जमीर, अंतिमा मौर्य, शैल, आंचल, गुडिया,प्रीती, ओम प्रकाश,पिंटू, गजानंद, धर्मेन्द्र मौर्य, रोशन, सोनू, शिवम अग्रहरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?