मॉडल स्कूल के बाहर पटरी दुकानदारों के कब्जे से विद्यालय संचालन में होती है समस्याये, छात्र-छात्राओं पर कसते है फब्तियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरव पाण्डेय

रामगढ़ (सोनभद्र) । अवैध रूप से कस्बे में लगायें गये दुकानदारों पर नही हो रही है कोई कारवाई विद्यालय संचालन में होती है समस्याये।

थाना पन्नूगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज का संचालन सरकार द्वारा जारी कराया गया जा रहा है किन्तु पटना रोड मोड पर तैनात पिकेट पुलिसकर्मियों द्वारा केवल विद्यालय के संचालन में जाम ही छुड़ाया जाता है जिससे बच्चे -बालिकाओ को आने जाने में काफी समय लगता है और वही आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है विद्यालय के प्रभारी महोदय द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है यथा शीघ्र कार्रवाई शासन के माध्यम से करायी जायेगी।

काफी मजबूत लागत से बना विद्यालय परिसर का मुख्य द्वार अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण से दिखाई नहीं देता है वहीं श्रेत्र वासियों, ग्राम वासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है इस प्रकरण पर जब जिला विद्यालय निरीक्षक से सम्पर्क किया गया तो उनकी मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कारवाई नहीं होती है तो जिला विद्यालय निरीक्षक को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया लेकिन कार्यवाही नहीं होती । जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अवगत कराया जायेगा ।
छोटे से कस्बे में आए दिन लगा रहता है जाम जिसका मुख्य कारण है कि दुकानदारों द्वारा रोड़ के पटरियों पर अपना सामान व दुकान लगाया जाना है इस प्रकरण में थाना प्रभारी पन्नुगंज दिनेश पाण्डेय ने बताया कि मेरा काम शांति व्यवस्था बनाए रखना है जमीन से कब्जा हटाने का काम प्रशासन का है, जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?