इंटरलाकिंग सड़क का ब्लाक प्रमुख ने किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुठेर में हुआ विकास कार्य

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुठेर में रविवार को सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।

सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि पंचम राज वित्त 15वां वित्त आयोग योजना अंतर्गत अनुसूचित बस्ती कन्हैया के घर से धनेश्वर के दुकान तक संपर्क मार्ग कालोकार्पण किया गया है जिससे आमजन को आने जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके।

वही ब्लाक प्रमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क पानी लाइट व सरकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार सबके साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ विकास कार्य कर रही। 

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश चतुर्वेदी, रामकेश, राजन गुप्ता, शेषनाथ , शंकर , धनेश्वर , राजकुमार , चंदन , सोनू , संतोष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?