प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयो का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न हत्या लूट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है । अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं । प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजी लाल सुमन को करणी सेवा द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन प्रशासन में कोई कार्रवाई नही किया, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है । इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है । भाजपा सरकार में पीडीए का सोषण चरम सीमा पर है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए का नारा देकर समाज के सभी शोषित उत्पीडित वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं । इसको उत्तर प्रदेश में प्रभुत्ववादी एवं वर्चस्ववादी समूह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों की लोकतंत्र और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। इसलिए इन समूहों द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है। इसलिए इन समूहों द्वारा पीडीए समाज में उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।


इस दौरान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, राम भरोसे सिंह पटेल,अनिल प्रधान,विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव,विजय शंकर जायसवाल, परमेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष वेदमानी शुक्ला , अशोक पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव त्रिपुरारी गोंड़, महिला सभा अध्यक्ष गीता गौर, बबलू धांगर, कामरान खां के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?