हंसुआ नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, हादसा या कुछ और?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पंडरी कला गांव के पास स्थित हंसुआ नाले में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की और घटना की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान पंडरी कला द्वारा शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई कि नाले में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

शव की पहचान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी रंजीत उर्फ राजा पांडेय (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडेय थे। परिजनों के अनुसार, रंजीत सोमवार रात लगभग 8 बजे खाना लेकर घर से निकला था, जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। अगली शाम उसका शव नाले में मिला।

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी था और मानसिक रूप से भी कुछ असंतुलित था। प्रथम दृष्टया मामला accidental drowning (पानी में डूबने से मौत) का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?