समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी के निर्देश पर मौके पर हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र)। स्थानीय पन्नूगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा ने थाना पन्नूगंज पर प्राप्त दो महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान लिया।

सीओ सदर ने पुलिस बल एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्राम जगदीशपुर का दौरा किया। मौके पर पहुंचकर दोनों प्रार्थना पत्रों से संबंधित विवादों की बारीकी से जांच की गई। दोनों ही मामलों में पक्षकारों को सुनने के बाद उचित कार्यवाही करते हुए तत्काल समाधान कराया गया।

समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की सक्रियता से फरियादियों में संतोष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान थाना प्रभारी पन्नूगंज समेत राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आम जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?