रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष गर्ग

बीजपुर (सोनभद्र) । डोडहर ग्राम पंचायत के अम्बेडकर नगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विश्राम सागर गुप्ता प्रधान पति बीजपुर एवं केपी पाल ग्राम प्रधान डोडहर सहित अन्य अतिथियों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रजनन कर व माल्यार्पण के पश्चात फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला यंग व्याज बीजपुर एवं चेतवा के द्वारा खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर यंग व्याज ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें चेतवा ने निर्धारित आठ ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 44 रनों पर टीम ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग व्याज के खिलाड़ियों ने इसे महज 6.2 ओवर में ही लक्ष्य को 7 विकेट से जीत हासिल कर लिया। इस मैच में विजय कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । जिन्होंने दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट झटके।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला वर्णन वर्सेस जड़ा के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बैढ़न पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 65 रन बनाए और जड़ा को 66 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें बल्लेबाजी करने उतरी जरा की पूरी टीम 48 रन ही बना सकी और उनके टीम को 24 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा ।
प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला यंग व्याज बीजपुर एवं बैढन के मध्य खेला गया। जिसमें बैढ़न ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 76 रन बनाए और यंग व्याज के समक्ष 77 रनों का लक्ष्य रखा । जिसमें बल्लेबाजी करने उतरी यंग व्याज की पूरी टीम कड़ा संघर्ष करते हुए 51 रन ही बना सकी उनके टीम को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार बैढ़न मध्य प्रदेश की टीम ने पहला सेमीफाइनल में जगह बनाया। पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मक्कुल खान और मसरूर आलम के द्वारा किया गया। ऑनलाइन स्कोरिंग की प्रमुख भूमिका में शिव जायसवाल एवं मुकेश पाल ने निभाई तथा कमेंट्री की भूमिका में श्रीराम यादव, शिक्षक अशोक मंडल एवं रामदयाल ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के रूप में सियाराम भारती, रामेश्वर, विजय भारती, रामचंद्र भारती, रामप्रकाश, धर्मेंद्र एवं दुर्गेश ने दिया। इस मौके पर राम रतन, रमाशंकर वैश्या, राम भजन, भागीरथी वैश्य , कन्हैयालाल पाल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनंजय कुमार शर्मा एवं विनोद विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?