फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड द्वारा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । विश्व मलेरिया दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई और रैली निकाल कर जागरूक किया गया साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

विकास खंड बभनी के पीएम श्री राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज चपकी में विश्व मलेरिया दिवस पर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसके बाद रैली निकाल मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया।रैली के माध्यम से लोगों को मच्छरों से होने वाले मलेरिया रोग के बारे में जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम में बताया कि मलेरिया रोग को कम करने और जीवन बचाने के लिए पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जागृति की थीम के साथ इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है।मलेरिया मच्छर जनित रोग है। इसमें रोगी को सर्दी, सिरदर्द के साथ बार-बार बुखार आता है। इसमें तेज बुखार आता जाता रहता है। गंभीर मामलों में रोगी बेहोश हो सकता या उसकी मौत भी हो सकती है। मलेरिया मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होता है। गड्ढे और नालियों में जमे पानी में पनपते हैं मलेरिया के
मच्छर से बचाव के लिए घर तथा आसपास पानी जमा नहीं होने दें। गड्ढे और नालियों में जमे पानी में मलेरिया के मच्छर पनपते हैं।इसकी जांच सरकारी अस्पताल में निःशुल्क है जिसका आप लोग लाभ लें।फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड के रवि शंकर पाण्डेय ने बताया कि यदि किसी को बुखार आता है तो उसे मलेरिया जांच अवश्य करानी चाहिए। साथ ही साथ बताया कि रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।मलेरिया से बचने की सलाह देते हुए कहा कि पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।मलेरिया दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिससे बच्चों को प्रथम द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। साथ ही साथ चित्रकला प्रतियोगिता प्रतिभाग किए हुए सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।इसस कार्यक्रम में हरीश कुमार ,
दिलीप कुमार ,रत्नेश कुमार पटेल ,अजीत कुमार यादव ,
दिनेश कुमार यादव ,कुलदीप यादव, केशव प्रसाद ,जितेंद्र कुमार वर्मा राहुल जायसवाल प्रोग्राम एसोसिएट फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड सोनभद्र एवं सभी टीचर ,आशा ,आशा संगिनी के साथ साथ सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?