बसपा को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करे कार्य:समसुद्दीन राइन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मुख्य अतिथि समसुद्दीन राइन ने जिला कमेटी से लेकर विधान सभा कमेटी के सेक्टर एवं बूथ एक-एक करके कार्यकर्ता समीक्षा बैठक किये और बताया कि जो पूरा समय संगठन मजबूती के लिए काम करेगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के लोगों के बहकावे में ना जाकर अपना खुद का संगठन मजबूत कर हुक्मरान बने और बहन को पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाएं।


विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार बागड़ी ने बताया कि अब वह दिन दूर नहीं है आप शासन से बाहर रहे सिर्फ और सिर्फ रात दिन लगन निष्ठा से कार्य करें वह संगठन को मजबूत बनाएं।


दूसरे विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने बताया कि सभी सम्मानित पदाधिकारी गण अपने-अपने पद का सही पूर्वक ईमानदारी और लगन से कार्य करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी और हम लोग पुनः शासन सत्ता में आ जाएंगे।

गुड्डू राम ने बताया कि अब समय बहुत नजदीक आ गया है जिला पंचायत एवं ग्राम प्रधानी का चुनाव इसे भी हमें लगन और निष्ठा से लगकर अपने ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य अधिक से अधिक बनाने होंगे।

वही बैजनाथ गौतम ने बताया कि यहां आज जो इतना भारी संख्या में हमारे कार्यकर्ता पूरे जनपद के कोने-कोने से जो चलकर आए हुए हैं यह साबित होता है कि आने वाला ग्राम पंचायत व जिला पंचायत का चुनाव अधिक से अधिक जीतकर 2027 में बहन जी को पुनः पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में सफल होंगे।

पन्नालाल ने गर्मजोशी के साथ बताया कि आज सभी बहुजन समर्थक साथी इस गायत्री इलाज से शपथ लेकर जाएंगे और दिन रात चल कर सेक्टर एवं बूथ कमेटी को गठित कर संगठन को मजबूत बनाकर आने वाले चुनाव में चाहे वह ग्राम प्रधानी जिला पंचायत का चुनाव हो 2027 में विधानसभा का चुनाव हर बहुजन समर्थन का सही एवं ईमानदारी से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर जो भी उम्मीदवार होगा उसे जीताने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने उपस्थित बहुजन समर्थन एवं मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले ग्राम पंचायत जिला पंचायत एवं 2027 का चुनाव हम सभी सीट का बहन जी की झोली में भरने का काम करेंगे।


इस कार्यक्रम में प्रीतम गिरी, राम विचार गौतम, हीरालाल सायन, अविनाश शुक्ला, परमेश्वर भारती, रमेश कुशवाहा, सेकरार अहमद, डॉ ओपी मौर्य, गौतम चौहान, पवन कुमार, महेश चौहान, उमेश कुशवाहा, फूल मोहम्मद, प्रदीप पांडे, मनोज कुशवाहा, बी सागर , अवधेश कुमार विश्वकर्मा, देव शाह सिंह, शिवकुमार गौंड, अमन मौर्य, बलवंत रंगीला, प्रेमनाथ गौतम, राम लखन देहाती, अनीश भारती, गोपाल दास कौशल, कृष्ण कुमार गिरी, देव भारती, राजारमबिंद, बाबूराम प्रजापति सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉक्टर राम अवतार चौहान ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?