संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आयोजित

शक्तिनगर (सोनभद्र) । म्योंरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिल्का डांड पंचायत भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। पंचायत के सेक्रेटरी सुनील यादव और प्रधान हीरालाल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान हीरालाल ने बताया कि भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था शुरू की गई। प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। बताया की 24 अप्रैल 1993 को संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला। इस संशोधन के बाद पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली लागू की गई। साल 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में घोषित किया गया था।पंचायत सचिव सुनील यादव ने सरकारी योजनाएं स्वच्छता ,पेयजल वृद्धापेंशन,निवास, आय ,जाति, आवास,राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर केलिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?