खनन राजस्व वसूली में सोनभद्र प्रदेश का अग्रणी जिला बना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पिछले वर्ष 336.73 करोड़ रुपये की तुलना में 370.33 करोड़ रुपये यानी 33.06 करोड़ रुपये अधिक है

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में खनन उद्योग से राजस्व की वसूली में जनपद अग्रणी रहा, खनन उद्योग से जनपद ने 370.33 करोड़ राजस्व जमा हुआ। खनन उद्योग से पिछले वर्ष की तुलना में 10.47 करोड़ अधिक राजस्व की अधिक वसूली हुई। जिला प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने के लिए की गयी कार्यवाही पर सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 36.27 करोड़ जुर्माने के रूप में की वसूली गयी, 117 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही किया गया। जनपद में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य खनिज के मद में 370.33 करोड़ राजस्व जमा कराया गया है, जो गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य खनिज के मद में जमा कराये गये कुल राजस्व 336.73 करोड़ से 33.06 करोड़ अधिक है तथा मुख्य खनिज कोयला के मद में 582.98 करोड़ जमा कराया गया है। इस प्रकार कुल रू0 953.31 करोड़ का राजस्व जमा कराया गया है, जो गत वित्तीय वर्ष में कुल प्राप्त राजस्व 942.84 करोड़ से 10.47 करोड़ अधिक है, जनपद राजस्व प्राप्त करने में प्रदेश में अग्रणी रहा है।

जिसके सम्बन्ध में सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग शासन द्वारा वर्चुअल माध्यम से आज आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में राजस्व वसूली में प्रशासन द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन,अवैध भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 36.27 करोड़ शास्ति के रूप में वसूल की गयी है साथ ही 117 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?