जनपद के सभी एआरपी का कार्यकाल पूरा, सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरवाल विकास खण्ड के सभागार में एआरपी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार ने मिशन प्रेरणा को धरातल पर लाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में पांच एआरपी की नियुक्ति किया था। जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने व विद्यालयो को निपुण बनाने में सभी एआरपी ने अपन पूरा योगदान दिया। इन सभी एआरपी का मार्च में कार्यकाल पूरा हुआ है।

प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में शैक्षणिक ब्यवस्था के सृजन हेतु शिक्षकों के हैन्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लाक में पांच एआरपी का चयन हुआ था।आज से पांच वर्ष पूर्व उन्होंने मिशन प्रेरणा को धरातल पर उतारने हेतु अथक परिश्रम कर,विद्यालयों को निपुण बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।

मार्च में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। उनके योगदान , परिश्रम आदि को याद करते हुए संकुल शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ मां वीणापाणि की वंदना और स्वागत गीत से हुआ। सभी संकुल साथियों ने एआरपी के द्वारा दिये गये योगदान को अपने अनुभव के द्वारा शेयर किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जब कोई एआरपी बनने को तैयार नहीं था तब आप लोग आगे आये और कोरोनाकाल में आप सभी ने जबर्दस्त मेहनत से विभागीय योजनाओं व बच्चों के सीखने के स्तर को बढाया।अब आप सभी अपने विद्यालय को एक बेहतर दिशा देते हुए सभी का सहयोग करते रहें। संकुल शिक्षकों ने सभी एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी, अखिलेश सिंह,धर्मराज सिंह, अविनाश शुक्ला व मिथिलेश द्विवेदी को। सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।


इस अवसर पर संकुल शिक्षकों के साथ – साथ कौशर जहाँ, अमृता सिंह, राजेश, कपिल,प्रवीण,राजवेन्द्र, दिनेश मिश्रा ,संजय मिश्रा, बिनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?