शार्ट सर्किट से गेंहू की फसल में लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल तहसील क्षेत्र सिहावल गांव का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगे आग से लगभग पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी। 

जानकारी के अनुसार बैकुंठ नाथ शुक्ला व सर्वेश कुमार शुक्ला सहित अन्य निवासी सिहावल गांव के किसानों का खेत में लगा गेहूं दोपहर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। गेंहू के खेत मे आग लगा देख आनन फानन में बचाने का प्रयास किया तब तक आग पूरे खेत मे फैल चुकी थी। वही लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक लगभग 5 बीघा का गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

वही किसानो ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित करते हुए मामले में अवगत कराया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?