नौगढ़ पुलिस ने 12 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

(पुलिस की कार्रवाई)
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में नौगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार के निर्देशन में उ0नि0 अमित सिंह थाना प्रभारी के नेतृत्व में मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान औरवाटाड़ मोड़ के पास 20 अप्रैल 2025 को 7:27 बजे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

(गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान)
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदिल खान पुत्र बादल खान निवासी ग्राम दीपनगर वार्ड नंबर 25 थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष और तालिब पुत्र नासिर निवासी ग्राम दीपनगर वार्ड नंबर 19 थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

(बरामदगी और कार्रवाई)
पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे, जिसे पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान एक बोरी में 12 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी / बरामदगी  में शामिल पुलिस टीम
(1) उ0नि0 अमित सिंह  थाना प्रभारी थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
(2) उ0नि0 रामभवन यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
(3) हे0का0 परशुराम सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
(4) का0 विशाल यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
(5) का0  मो0गुफरान थाना नौगढ जनपद चन्दौली
(6) का0 फारूक थाना नौगढ जनपद चन्दौली

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?